
सफल जीवन के सूत्र
1. जीवन
✍ जब तुम पैदा हुए थे तो तुम रोए थे जबकि पूरी दुनिया ने जश्न मनाया था।
अपना जीवन ऐसे जियो कि तुम्हारी मौत पर पूरी दुनिया रोए और तुम जश्न मनाओ।
✍ जीवन का आनंद पाने के लिए,
पहले उसे जीना सीखो, गिनना नहीं।
2. कठिनाइयाँ
✍ जब तक आप अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों की वजह दूसरों को मानते हैं,
तब तक आप अपनी समस्याओं एवं कठिनाइयों को मिटा नहीं सकते ।
✍ जिंदगी में कठिनाइयां आएंगी,
पर उन्हें मात देने का हौसला रखना चाहिए।
3. असंभव
✍ इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं । हम वो सब कर सकते हैं,
जो हम सोच सकते हैं और हम वो सब सोच सकते हैं, जो आज तक हमने नहीं सोचा ।
✍ गिरने का डर छोड़ दो, उड़ना तभी सीख पाओगे।
4. हार ना मानना
✍ बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहीं क्योंकि
लौटने पर आपको उतनी ही दूरी तय करनी पड़ेगी जितनी दूरी तय करने पर
आप लक्ष्य तक पहुँच सकते हैं ।
सफल जीवन के लिए हार न मानना एक प्रमुख सीढ़ी है ।
✍ समय छोटा हो या बड़ा, बदलता जरूर है,
इसलिए हार मानना नहीं चाहिए।
✍ सफल वही नहीं जो जीतता है,
सफल वो है जो हारकर भी मुस्कुराता है।
✍ दुख तब नहीं होता जब रास्ता कठिन हो,
दुख तब होता है जब मंज़िल का अर्थ खो जाए।
5. हार जीत
✍ सफलता हमारा परिचय दुनिया को करवाती है और असफलता हमें दुनिया का परिचय करवाती है ।
✍ जो खुद से जीत गया,
दुनिया की कोई ताकत उसे हरा नहीं सकती।
✍ सफल वही नहीं जो जीतता है,
सफल वो है जो हारकर भी मुस्कुराता है।
6. आत्मविश्वास
✍ अगर किसी चीज़ को दिल से चाहो तो पूरी कायनात उसे तुमसे मिलाने में लग जाती है ।
7. महानता
✍ महानता कभी न गिरने में नहीं बल्कि हर बार गिरकर उठ जाने में है ।
✍ सच्चा जीवन वही है जहाँ
मन, वचन और कर्म एक जैसे हों।
✍ जीवन का असली सुख दूसरों को खुश देखकर मुस्कुराने में है,
न कि अपने लिए सब पाने में।
✍8. गलतियाँ
अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं तो आप
एक और गलती कर बैठते हैं । आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते हैं,
जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं ।
जो चीज़ें आपके वश में नहीं, उन्हें लेकर परेशान होना ही सबसे बड़ी मूर्खता है।
9. चिन्ता
✍ अगर आप उन बातों एवं परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते हैं, जो
आपके नियंत्रण में नहीं तो इसका परिणाम समय की बर्बादी एवं भविष्य पछतावा है ।
✍ जो चीज़ें आपके वश में नहीं,
उन्हें लेकर परेशान होना ही सबसे बड़ी मूर्खता है।
✍ अगर मन शांत हो जाए,
तो सबसे बड़ी संपत्ति आपके पास है।
10. शक्ति
✍ ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियां पहले से हमारी हैं । वो हम हैं जो
अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अन्धकार है ।
✍ अगर मन शांत हो जाए, तो
सबसे बड़ी संपत्ति आपके पास है।
✍ जो खुद को समझ लेता है,
उसे दुनिया की कोई बात समझानी नहीं पड़ती।
11. मेहनत
✍ हम चाहें तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर
अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो
परिस्थितियाँ हमारा भाग्य लिख देंगी ।
✍ जहाँ मेहनत सच्ची होती है,
वहाँ किस्मत भी झुककर सलाम करती है।
12. सपने
✍ सपने वो नहीं है जो हम नींद में देखते है,
सपने वो हैं जो हमको नींद नहीं आने देते।
✍ जो अपने सपनों को पूरा करने का साहस करता है,
वह हर मुश्किल को पार कर सकता है।
✍ सपनों की कोई उम्र नहीं होती,
बस उन्हें देखने का हौसला चाहिए।
✍ जो लोग अपने सपनों के लिए लड़ते हैं,
वही असली विजेता होते हैं।
13. समय
✍ आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि
आपको भी दिन में उतना ही समय (24 घंटे) मिलता है जितना समय
महान एवं सफल लोगों को मिलता है ।
सफल जीवन के लिए समय का प्रबंधन जरूरी है ।
✍ समय को दोष मत दो,
हर समय बस सीख देता है, सज़ा नहीं।
समय सबको बदल देता है, पर जो खुद को समय के साथ बदल ले, वही आगे बढ़ता है।
14. विश्वास
✍ विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है ।
विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और
अविश्वास भगवान के बनाए इंसान को भी पत्थर दिल बना सकता है ।
✍ खुद पर विश्वास रखो,
तुम वो कर सकते हो जो तुम सोचते हो।
16. सफलता
✍ दूर से हमें आगे के सभी रास्ते बंद नजर आते हैं क्योंकि
सफलता के रास्ते हमारे लिए तभी खुलते जब हम उसके बिल्कुल करीब पहुँच जाते हैं।
17. सोच
✍ बारिश की दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते है लेकिन
बाज़ बादलों के ऊपर उड़कर बारिश को ही avoid कर देते हैं ।
समस्याएँ common हैं, लेकिन आपका नजरिया इनमें difference पैदा करता है।
सफल जीवन के लिए आपकी सोच अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाती है ।
✍ जीवन उतना ही सरल है जितना हम उसे बनाते हैं,
कठिनाई तो हमारी सोच में होती है।
✍ जीवन की असली खूबसूरती तब दिखती है,
जब हम शिकायत छोड़कर आभार जताना सीखते हैं।
✍ जीवन तब आसान लगता है,
जब मन में उम्मीद और दिल में सच्चाई रहती है।
✍ जीवन वही है जो वर्तमान में है,
न अतीत की पकड़ में, न भविष्य की दौड़ में।
18. प्रसन्नता
✍ प्रसन्नता पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है,
ये आप ही के कर्मों से आती है ।
✍ सच्ची शांति बाहर नहीं,
अपने भीतर की खामोशी में मिलती है।
✍ जितना कम बोलोगे, उतना ज़्यादा समझोगे,
और जितना ज़्यादा समझोगे, उतना शांत रहोगे।
✍ जो बीत गया उसे याद मत करो,
जो मिल गया उसी में खुश रहो।
सफल जीवन के सूत्र और पढ़ें –